इटखोरी | परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पांच प्रशिक्षु शिक्षकों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। यह कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक राधाकुमार पांडेय एवं शिक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में हुआ। समारोह के दौरान चतरा बीएड कॉलेज के पांच प्रशिक्षु शिक्षकों को विदाई दी गई। इनमें अरुण कुमार पांडेय, राजेश कुमार, किरण कुमारी, शांति कुमारी एवं राहुल कुमार शामिल हैं। ये पांचों इटखोरी गर्ल्स हाईस्कूल में बतौर प्रशिक्षु शिक्षक चार महीने से पढ़ा रहे थे। समारोह में सबिता कुमारी, भास्कर कुमार सिंह, प्रकाश यादव, आस्मिन खातून, सुषमा देवी एवं मोहम्मद अखलाक अहमद समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।