चतरा | रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज में बुजुर्गों के अलावा नौजवान और बच्चे भी शामिल हुए। नमाज के बाद दुआ में देश की सलामती और देशवासियों की आपसी भाईचारा बढ़ने की दुआएं मांगी गई।