पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉरेंसिक टीम ने जले क्षेत्रों का लिया सेंपल

फॉरेंसिक टीम ने जले क्षेत्रों का लिया सेंपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवंबर माह में हुई थी विकास भवन में जलने की घटना

भास्कर न्यूज |चतरा

विकास भवन के जलने के कारणों की जांच करने शनिवार काे सीआईडी की फॉरेंसिक टीम चतरा पहुंची। यह टीम रांची से विकास भवन के जलने के कारणों की जांच करने यहां पहुंचे थे। इस टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट सत्यप्रकाश राज हंस, राकेश कुमार, विनय कुमार, मिथलेश कुमार व राहुल मिंज शामिल थे। फोरेंसिक के पांच सदस्यीय टीम ने विकास भवन के जले क्षेत्र का सेंपल लिया। यह सेंपल कई जगहों से ली गई। टीम के सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक सेंपल लेने में गुजारे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट राज हंस ने बताया कि वे यहां सेंपल लेने आये है। यहां के सेंपल काे रांची के सीआईडी प्रयोगशाला में जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2017 में विकास भवन के चार कार्यालयों में भीषण आग लगी थी। इससे जिला कल्याण विभाग, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा एवं जिला समाज कल्याण विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। यह चारों कार्यालय विकास भवन के निचली तल्ला पर स्थित था। विकास भवन के जलने के मामले में सदर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच में यह पाया गया था कि विकास भवन शॉट सर्किट से नहीं जला है, बल्कि किसी ने इसे जलाया है। पहली बार सीआईडी की फॉरेंसिक टीम ने विकास भवन के जलने के कारणों की जांच की।

खबरें और भी हैं...