पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ की हुई बैठक

मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ की हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के बीएलओ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ रंथू महतो ने की। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हुई।

बीडीओ रंथू महतो ने बीएलओ को बताया कि 23 मई से 31 अगस्त तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। जबकि एक सितंबर से 4 जनवरी तक किए गए मतदाता पुनरीक्षण में अाए त्रुटियों व दावा वाद के कार्यों निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बीएलओ को बताया कि इसी मतदाता सूची के आधार पर 2019 में लोकसभा चुनाव होगा। बीडीओ ने किसी भी हाल में नये मतदाताओं का नाम सूची में नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई। बीएलओ को डोर-टू-डोर जा कर तथा अपने-अपने बूथों पर रहकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के अलावा मृत लोगों का नाम सूची से हटाने का काम होगा। मतदाता सूची में त्रुटि में सुधार भी किया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं से विभिन्न प्रपत्रों को भरवाने की जानकारी भी दी गई।

खबरें और भी हैं...