पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुल बनने से हजारीबाग चतरा के बीच संपर्क मार्ग एक दूसरे से जुड़ जाएगा

पुल बनने से हजारीबाग-चतरा के बीच संपर्क मार्ग एक दूसरे से जुड़ जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटकमसांडी | कटकमसांडी और रतुवा के बीच बहने वाले महाने नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल आज करेंगे। यह जानकारी कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर तीन बजे होगा। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी बताया कि पुल बन जाने से हजारीबाग व चतरा जिले के बीच संपर्क मार्ग एक दूसरे से जुड़ जाएगा। चतरा जिले के रतुवा, जोरी, मेराल सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग को कटकमसांडी बाजार, अस्पताल व बैंक सहित अन्य कार्यों को करने में सहूलियत होगी। वहीं अपराध और उग्रवादी घटनाओं पर भी लगाम लगाने में प्रशासन के लिए यह पुल मददगार होगा।

खबरें और भी हैं...