पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रविवार को सदर अस्पताल में नहीं मिलती एंटी रैबीज वैक्सीन

रविवार को सदर अस्पताल में नहीं मिलती एंटी रैबीज वैक्सीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवारा कुत्तों की संख्या लगातार शहर में बढ़ रही है। गांवों में भी आवारा कुत्ते दर्जनों की संख्या में चौक चौराहों पर बसेरा बनाए रखते हैं। कुत्ते मौका देख बच्चे, बुढ़े, महिलाएं व युवकों पर भी झपट पड़ते हैं और उन्हें जख्मी कर देते हैं। दिक्कत तब और बढ़ जाती है जब कुत्ते छुट्टी के दिन किसी को काट लेते हैं।

ध्यान रहे कि सदर अस्पताल में रविवार और छुट्टी के दिन एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिलते। इस बात की पुष्टि तब हुई जब रविवार को दो मरीज सदर अस्पताल इलाज के लिए आए। दोनों को आवारा कुत्ते ने ही निशाना बनाया था। चिकित्सक ने मरीजों को समझाते हुए कहा कि सदर अस्पताल में रविवार को एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं दिया जाता। बता दें कि कुत्ते काटने की पहली घटना बसंत बिहार कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार पिता बसंत प्रसाद व दूसरी घटना चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के गांव एकतारा में घटी। जहां नवीन सिंह के पांच वर्षीय पुत्र अरविंद को खेलने के क्रम में आवारा कुत्तों ने काट लिया। दोनों मरीज इलाज कराने आए और चिकित्सकों ने उपरोक्त बातें कहीं। इसके पूर्व दारू थाना क्षेत्र के ढ़ोडा टांड गांव के 22 वर्षीय प्रमेश्वर कुमार को गली के कुत्तों ने काट लिया था। उस दिन भी रविवार ही था। घटना अप्रैल की है। प्रमंडलीय अस्पताल में जिले के दूर दराज के लोगों के अलावा पास पड़ोस के जिले के लोग भी यहां इलाज करवाने आते हैं। आने जाने में उन्हें भारी परेशानी भी होती है। खास कर गरीब गुरबे लोगों को परेशानी तब और बढ़ जाती है जब उन्हें प्रमंडलीय अस्पताल में भी निराशा हाथ लगती है। समय पर उनका इलाज नहीं होता। नगर निगम भी आवारा कुत्तों के आतंक से बेखबर है। पता नहीं निगम की कुंभकर्णी नींद कब टूटेगी। आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए सिर्फ निगम आश्वासन देता रहा पर कार्रवाई कुछ नहीं हुई। इधर इस मामले में सदर अस्पताल के सीएस विजय शंकर दास ने कहा कि आने वाले समय में कुत्ता काटे मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। अस्पताल में इसका व्यवस्था किया जा रहा है। रविवार और छुट्टी के दिन भी एंटी रैबीज वैक्सीन मिलेगी।

खबरें और भी हैं...