चतरा | चतरा - गया मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में साठ वर्षीय रामाधार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया। बताया जाता है कि जोरी गांव निवासी रामाधार यादव किसी काम को लेकर घंघरी गए हुए थे। घंघरी में सड़क क्रॉस करने के दौरान एक वाहन सामने से उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया है।