पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडीएस दुकानों को समय पर खोलें : डीसी

पीडीएस दुकानों को समय पर खोलें : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त जीतेन्द्र कुमारी सिंह ने सोमवार को आपूर्ति शाखा की समीक्षा की । जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित हुए। समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने गरीबों के बीच राशन वितरण का जानकारी ली । साथ ही पीडीएस दुकानों को समय पर खोलने का निर्देश दिया। ताकि कोई गरीब असहाय लोग समय पर अपना राशन का उठाव कर सकें। वैसे गरीब जो अपना राशन का उठाव नहीं कर पाते है तो उस स्थिति में उसे सूचना दी जाए। इसकी जानकारी सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने स्तर से सभी जन वितरण दुकानदारों को देंगे। राशन कार्डधारियों के साथ अच्छे व्यवहार से बात करने की हिदायत दी गई। ताकि राशन उठाव करने में किसी प्रकार की समस्या ना हों। साथ ही राशन का वितरण शतप्रतिशत करने का निदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...