पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएस ने डीसी को दिया 25 तक विकास का प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश

सीएस ने डीसी को दिया 25 तक विकास का प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव ने की वीसी से विकास योजनाओं की समीक्षा

भास्कर न्यूज | चतरा

समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में राज्य के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने सोमवार को संयुक्त रूप से 19 जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। यह सभी डीसी आकांक्षी जिले (एसपाईरेसनल डिस्ट्रीक ) के है।

इस दौरान मुख्य सचिव ने चतरा जिला के उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह को जिले के विकास से संबंधित प्रजेंटेशन पर सराहना की। इन सभी 19 जिलों में से बेहतर प्रजेंटेशन करने वाले 10 जिलों का प्रजेंटेशन प्रधानमंत्री के समक्ष की जाएगी। उन जिलों से विकास से संबंधित प्रजेंटेशन 22 मई तक ईमेल मे माध्यम से मांग की गई। मुख्य सचिव ने डीसी को बताया कि आगामी 25 मई काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम धनबाद में निर्धारित है। यहां झारखंड के सभी आकांक्षी 19 जिलों की समीक्षा की जायेगी। मुख्य सचिव ने सभी डीसी काे 25 मई के पूर्व अपने जिले का विकास से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार प्रजेंटेशन काे 22 मई काे ईमेल पर भेजने का निर्देश दिया। इन प्रजेंटेशन को देख कर 10 जिले का प्रजेंटेशन का चयन किया जाएगा।

चयनित जिले का प्रजेंटेशन हीं पीएम के समक्ष प्रजेंटेशन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त जीशान कमर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, नेटवर्क मैनेजर एवं मर्चेंट मैनेजर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...