चतरा | झारखंड राय विश्वविद्यालय के द्वारा सोमवार को शहर के स्पर्धा एकेडमी में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग में राज विश्वविद्यालय के कॉन्सेलेर नवनीत कुमार व अनिमेष कुमार ने विद्यार्थियों को कॅरियर के बारे में बताया। विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज व कोर्स की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनके उनके पसंद के विषय और कोर्सों के लिए तैयारी की जाने वाली पाठ्य सामग्री की भी जानकारी दी गई। इस संस्थान के द्वारा बीटेक , बीएससी, बीबीए, बीसीए आदि का कोर्स कराया जाता है।