पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चतरा के युवाओं ने महाराष्ट्र में संघ का किया गठन

चतरा के युवाओं ने महाराष्ट्र में संघ का किया गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगडा | रोजी रोजगार के लिए कमाने के लिए चतरा से मुंबई गए युवाओं ने एकता के लिए युवा मंच का गठन किया है। झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच की सोलहवीं शाखा कालवादेवी का गठन किया गया। मुंबई में राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता के नेतृत्व में संघ का गठन किया गया। पत्थलगडा निवासी मिथिलेश कुमार दांगी को अध्यक्ष, सचिव विनोद कुमार दांगी कोषाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा को बनाया गया। बैठक में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी मनोनयन किया गया। चयनित सभी सदस्य चतरा जिला से हैं। समिति के गठन के बाद सभी सदस्यों ने एकजुटता का शपथ लिया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे के सुख व दुख में साथ देने व किसी की कोई परेशानी में झारखंडवासी मिल के सहयोग करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...