पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर दिन काटी जा रही 12 घंटे बिजली, जलापूर्ति प्रभावित

हर दिन काटी जा रही 12 घंटे बिजली, जलापूर्ति प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा |शहर में हर दिन लगातार 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। बिजली आपूर्ति बंद होने से सबसे ज्यादा असर शहरी पेयजलापूर्ति योजना पर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से शहर में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी के लिए लोग भरी गर्मी में इधर-उधर भटक रहे हैं। दूसरी ओर बिजली नहीं रहने के कारण लोग गर्मी से भी परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में तीन फीडर से बिजली आपूर्ति की योजना है। इस पर पिछले एक सप्ताह से कार्य किया जा रहा है। इसके कारण सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लगातार बिजली काट दी जा रही है। रात दस बजे के बाद ही शहर को ठीक ढंग से बिजली मिलती है। पेयजल आपूर्ति प्लांट को पावर नहीं मिल पा रहा है।

खबरें और भी हैं...