पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा
चतरा | जिले भर में सुहागिनों ने मंगलवार को वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। पूजा को लेकर शहर के सभी वटवृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखी गई। मान्यता है कि जो भी सुहागन स्त्रियां वट सावित्री की व्रत रखती हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी उम्र मिलती है। वट वृक्ष का पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने कथा सुनी और वृक्ष की चारों ओर परिक्रमा कर उसमें कच्चा सूत बांधी। महिलाएं वट वृक्ष पर जल अर्पण कर हल्दी , तिलक, सिंदूर और चंदन का लेप लगाई। इसके अलावा इटखोरी, प्रतापपुर, पत्थलगडा, टंडवा समेत अन्य जिले भर की महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।