पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिव ने की जनसंवाद में आए मामलों की समीक्षा

सचिव ने की जनसंवाद में आए मामलों की समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा | मुख्यमंत्री के सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद में आए शिकायत के प्रति की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें जिले का कुल 25 शिकायत आई थी। एक मामला नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस उपाधीक्षक ने सचिव को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक अन्य मामला चतरा जिला के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के बकाया मानदेय भुगतान से संबंधित था। इसमें शिकायत की थी कि जिला आपूर्ति कार्यालय के अधीन राशन कार्ड डिजिटलाइजेशन का कार्य लिया गया। लेकिन उन्हें छह माह का मानदेय नहीं दिया गया। इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के नोडल पदाधिकारी ने बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर आवंटन जिला को उपलब्ध करा दिया जाएगा। तीसरा मामला स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण से संबंधित था। विभागीय नोडल पदाधिकारी ने बताया गया कि यह मामला 2010 का है। प्राक्कलन नए सिरे से दुबारा तैयार करने की आवश्यकता है । सचिव ने उन्हें पुनः प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीआरडीए निदेशक सह नोडल पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, प्रभारी जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...