पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई के अंत तक 17878 लाभुकों को दिया जाएगा गैस कनेक्शन

मई के अंत तक 17878 लाभुकों को दिया जाएगा गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नवीन साह ने की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्योति कुमारी झा ने बैठक में बताया कि 77648 लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ दिया जा चुका है। शेष बचे 17878 लाभुकों को इस माह के अंत तक इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा। बैठक में सभी डीलरों को लाभुकों का आवश्यक कागजात गैस एजेंसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि गैस एजेंसी केवाईसी कर लाभुकों को समय पर गैस और चूल्हा उपलब्ध करा सके। डीएसओ ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारियों, वन अधिकार अधिनियम के पट्टाधारियों व प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को उज्जवला योजना का लाभ जून माह से देना शुरू कर दिया जाएगा। वैसे एससी, एसटी और ओबीसी-1 जाति के लोगों को भी गैस और चूल्हा देने का निर्णय लिया गया जिन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है। ऐसे लोगों को जाति प्रमाण पत्र के आधार पर इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया।

गैस एजेंसी के प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि कई लोगों के पास खतियान नहीं है। इन्हें जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इस पर निर्णय हुआ कि उपायुक्त से मिलकर ऐसे लोगों को जाति प्रमाण-पत्र बनवाने का अनुरोध किया जाएगा। यह जाति प्रमाण पत्र सिर्फ उज्जवला योजना के लाभ के लिए निर्गत होगा। बैठक में अनुपस्थित पाए गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गैस एजेंसी संचालक, मिलथेश गुप्ता,शिवबालक सिंह, रजनीकांत सिन्हा, डॉ. मृत्युंजय सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, चिंतामन दांगी, तीरथ दांगी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...