अप्लोम्ब फाउंडेशन ने सेहदा गांव को लिया गोद, करेगा विकास
अप्लोम्ब फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय सर्वे कार्य मंगलवार को संपन्न हो गया।सर्वे के दौरान संस्थान सदर प्रखंड क्षेत्र के सेहदा गांव को गोद लेने का निर्णय लिया। इसके लिए संस्था की एक टीम सेहदा गांव पहुंची और गांव की समस्या से रू-ब-रू हुए। संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों से बात कर वहां की समस्या जानने का प्रयास किया। गांव की वार्ड सदस्या रोहनी देवी ने संस्था के लोगों को बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी बनाया गया था। लेकिन इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रहा है। गांव में पेयजल, सिंचाई, विद्युत व शिक्षा बड़ी समस्या है। गांव की मसोमात सतिया देवी ने एक वर्ष से विधवा पेंशन नहीं मिलने की भी बात कही। इसके बाद संस्था के लोगों ने गांव के मुखिया से मिलकर उन्हें ग्रामीणों की समस्या बताया और समाधान करने की बात कही। संस्था के संस्थापक सचिव प्रशेन कुमार ने बताया कि संस्था के द्वारा सेहदा गांव में शैक्षणिक विकास को लेकर कार्य किए जाएंगे। मौके पर प्रोग्राम सचिव सुशांत मित्तल, उपाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद सिन्हा, मीडिया सचिव बीरेंद्र कुमार के अलावा ग्रामीण बनारस बिरहोर, अशोक बिरहोर, मानो देवी, फगुनी देवी, किरण भुइयां, सुनील भुइयां, रमेश कच्छप आदि उपस्थित थे।