पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
प्रतापपुर | चतरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल सोमवार की रात प्रतापपुर पहुंचे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्या सुनी। वे मथुरापुर गांव निवासी भाजपा नेता बिनोद पाठक के बेटे के शादी के समारोह मे शामिल हुए। वे वर वधू को आशीर्वाद दिया। मौके पर उनके साथ घोरीघाट मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, विनय पांडेय, विष्णुदेव अंगार सहित अन्य लोग शामिल थे।