पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को किया गया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा | चतरा के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुलजारी राम के जन्मसती (जन्म के सौ वर्ष) पूरा होने के अवसर पर मंगलवार को स्वयं सेवी संस्था रुद्रा ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विंड मोहल्ला मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. इफ्तेखार आलम व झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यक्रम पदाधिकारी केके वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने चतरा के वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम में संस्था के अन्य सहयोगी दिवाकर मधुकर, अभिजीत सिंह, शुभम अभिषेक व आलोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...