इटखोरी | पितीज गांव के एक 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पितीज गांव के त्रिभुवन कुमार दांगी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उक्त युवती ने लिखित आवेदन में कहा है कि 13 मई की रात मैं अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच उक्त युवक अचानक मेरे घर आ गया और हमें धमकाया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को चतरा जेल भेज दिया जाएगा।