बरही-चतरा को डबल सर्किट से जोड़ा जाएगा
बरही-चतरा को डबल सर्किट से जोड़ा जाएगा
ऊर्जा विभाग के प्रबंधक ने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बरही-चतरा को डबल सर्किट से जोड़ा जाएगा। ताकि एक सर्किट के फॉल्ट होने पर दूसरे सर्किट से चतरा में बिजली आपूर्ति की जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बरही-चतरा एक सर्किट से ही जुड़ा है। जल्द ही इसे दूसरे सर्किट से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।
बकनेक्शन में पैसे वसूलने वाले पर एफआईआर करने का आदेश
पुरवार ने कहा कि प्रतापपुर में बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसा वसूलने वाले पर एफआईआर करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दीनदयाल योजना को तहत गांव में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देना है। लेकिन उन्हें सूचना मिली है कि प्रतापपुर प्रखंड में कनेक्शन के नाम पर राशि वसूली गई है। ऐसे लोगों पर एफआईआर कर सूचना देने का निर्देश कार्यपालक अभियंता काे दिया है।