पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह बाद चोरकारी पावर ग्रिड करने लगेगा काम

तीन माह बाद चोरकारी पावर ग्रिड करने लगेगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन माह बाद चोरकारी पावर ग्रिड करने लगेगा काम

पुरवार ने बताया कि इटखोरी के चोरकारी में बन रहे पावर ग्रिड अगले तीन महीने में कार्य करने लगेगा। इसके बाद से चतरा जिले को पावर की कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिले को 60 से 70 मेगावाट बिजली की जरूरत है। इसके विरुद्ध जिले को 15 से 20 मेगावाट बिजली ही मिल रही है। पावर ग्रिड चालू होने के बाद जिले में पावर की कमी की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चाेरकारी पावर ग्रिड बनकर तैयार है। इसे लातेहार पावर ग्रिड से जोड़ा जा रहा है। वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण 21 किलो मीटर का ट्रांसमिशन कार्य रुका हुआ है। एक-डेढ़ माह में एनओसी मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग के सुंदुर पावर ग्रिड में 50 मेगा वाट क्षमता का एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस ट्रांसफार्मर से कटकमसांडी भाया गिद्धौर होते हुए चतरा को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बरही- इटखोरी-चतरा के जर्जर तारों को भी बदला जाएगा

खबरें और भी हैं...