नवंबर माह तक चतरा के सभी घरों में पहुंचेगी बिजली, तेजी से हो रहा काम
झारखंड उर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने कहा कि नवंबर माह तक जिले के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। जिले के 50 प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। शेष 50 प्रतिशत घरों को बिजली से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वे जिले में बिजली की स्थिति की जायजा लेने बुधवार को चतरा पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने परिसदन में बिजली विभाग के पदाधिकारी और बिजली का कार्य कर रही एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक करीब चार घंटे तक चली। बैठक के बाद प्रबंध िनदेशक राहुल पुरवार ने पत्रकारों को बताया कि जिले के 1474 गांव का विद्युतीकरण किया जाना था। इसमें से 49 गांव पूरी तरह बिजली से जोड़ा गया है। 83 गांवों काे सोलर से बिजली पहुंचाई गई है। 793 गांवों को भी बिजली से जोड़ा जा चुका है। इन गांव में कुछ खामियां रह गई है, उसे दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 549 गांवों को डीवीसी ने आधा-अधूरा ही कार्य किया था। जिसे पूरा किया जा रहा है।