पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में फैली गंदगी से आक्रोशित लोगों ने पार्षद को बनाया बंधक

शहर में फैली गंदगी से आक्रोशित लोगों ने पार्षद को बनाया बंधक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गाैरक्षणी के पास फैली गंदगी से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को वार्ड पार्षद मनोज प्रधान को बंधक बना लिया। वे वार्ड संख्या-छह के वार्ड पार्षद है। लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद गौरक्षणी रोड पहुंचे थे। इसी बीच वहां के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया है। इस बीच लोगों ने वार्ड पार्षद से नालियों के सफाई और नियमित जलापूर्ति कराने की मांग कर रहे थे। गौरक्षणी निवासी गंगाधर शास्त्री ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की गई है। इसके कारण नालियां कचरों से भर गया है। अब नालियों से बदबू आने लगी है। इसके कारण लोगों को जीना मुहाल हो गाया है। लोगों में करीब तीन घंटे तक वार्ड पार्षद को बंधक बनाए रखा है। बंधक बनाने की सूचना पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूस गौरक्षणी के पास पहुंचे। इसके बाद लोगों ने उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद वार्ड पार्षद को मुक्त कर दिया। उपाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया की जल्द ही नालियों की सफाई की जाएगी। तत्काल उन्होंने नाली सफाई के लिए दो कर्मियों को लगाया था।

खबरें और भी हैं...