डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निकाली रैली
चतरा | डेंगू रोग की रोकथाम के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सदर अस्पताल से शुरू हुई ।चतरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार व डॉक्टर राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली अव्वल मोहल्ला, मेन रोड होते हुए जतराहीबाग पहुंची। नगर भ्रमण के बाद रैली वापस सदर अस्पताल पहुंची । रैली में स्वास्थ्य कर्मी व स्कूली बच्चे शामिल हुए । रैली में शामिल बच्चे डेंगू से बचाव से संबंधित स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे। इनके द्वारा डेंगू से बचाव के नारे भी लगाए जा रहे थे । गंदा पानी रहेगा जहां, डेंगू फैलेगा वहां। मच्छरदानी का करें प्रयोग, डेंगू से रहे निरोग। घर के अलावा अपने आसपास के क्षेत्रों में चलाएं स्वच्छता अभियान , घरों के पास नहीं होने दें जलजमाव, आदि नारे बच्चों के द्वारा लगाए जा रहे थे। रैली में मलेरिया विभाग के बीभीडी कंसलटेंट अभिमन्यु कुमार , एमटीएस गुलाम सरवर उर्फ राजू , अस्पताल प्रबंधन निशांत कुमार , रंजीत कुमार मिश्रा , दिलेर खान ,मुन्ना कुमार सहित अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।