कलश यात्रा के नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू
चतरा | सदर प्रखंड के लेम पंचायत के सिंघपुर गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू हुआ । कलश यात्रा में जिला परिषद की उपाध्यक्ष रूबी वर्मा व लेम पंचायत की मुखिया विनिता सिंह भी शामिल हुए । बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तिमय नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सदर प्रखंड के डहुरी तालाब से पुरोहित नंद किशोर पांडेय के मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर कलश यात्रा आरंभ किया। कलश यात्रा डहुरी से होते हुए मरमदिरी, सतौर, भोजिया आदि गांवों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। यज्ञ समिति के मूलचंद साहू ने बताया कि श्री रुद्र चंडी महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। 17 से 23 मई तक अयोध्या से आये मिथलेश्वरी शास्त्री के द्वारा प्रवचन सत्र का आयोजन किया गया है। 24 को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सचिव जगेश्वर साव, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, गोविंद साव, दशरथ साव, जगलाल साव, निरंजन साव, कैलाश साव, होरिल साव, अशोक साव, दीपक गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण लगे हुए हैं ।