प्रदर्शनी लगा दी गई योजनाओं की जानकारी
चतरा | जिला जन संपर्क कार्यालय की ओर से गिद्धौर के बारीसाखी पंचायत के साप्ताहिक हाट में बुधवार को पांडेयमहुआ में मेला प्रदर्शनी लगाकर गीत नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला जन संपर्क पदाधिकारी की देखरेख में हुआ। इस मौके पर जिला संपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार ने जन संपर्क अभियान भी चलाया। इसमें उन्होंने सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन , मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना आदि की जानकारी लोगों को दी। मौके पर उपस्थित बारीसाखी पंचायत के मुखिया योगेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 198 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष 40 आवास का निर्माण कार्य जारी है। बारीसाखी पंचायत को पूर्ण रूप से ओडीएफ करा लिया गया है। वृद्धा पेंशन के तहत 700 लाभुकों का चयन किया जा चुका है तथा इसका लाभ लाभुकों को दिया जा रहा है। पंचायत के सभी विद्यालयों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति की जा चुकी है। मनरेगा के तहत निर्माण होने वाले 12 कुआं का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।