कुंदा : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ का गठन
कुंदा | कुंदा मध्य विद्यालय प्रांगण में बुधवार को नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ (जेपीएसएस) चतरा के महासचिव राजेंद्र प्रसाद राय ने की। संचालन जेपीएसएस के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार दिवाकर ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में जेपीएसएस के संगठन मंत्री धीरज कुमार एवं वरीय उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश हर्षवर्धन, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद राय एवं चतरा प्रखंड अध्यक्ष इकबाल कासिम, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार भी मौजूद थे। बैठक में कुंदा प्रखंड में जेपीएसएस के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष गणेश रविदास, सचिव लक्ष्मण दास, उपाध्यक्ष हिरामन रविदास, उप सचिव नरेश महतो, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, उप कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री मनोज कुमार साह व वीरेंद्र कुमार यादव, मीडिया प्रभारी श्रीकांत कुशवाहा व बबलू दास, जिला प्रतिनिधि शैलेंद्र राम, मनीष कुमार गुप्ता, राज्य प्रतिनिधि गोविंद महतो, सत्येंद्र कुमार, संतोष रविदास एवं अतिरिक्त प्रभार अजीत कुमार दिवाकर को सौंपा गया।