पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवंबर तक बदले जाएंगे पुराने तार और ट्रांसफार्मर

नवंबर तक बदले जाएंगे पुराने तार और ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा समाहरणालय स्थित सर्किट हाउस में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने की। बैठक में चतरा शहर में जितने भी पुराने तार, ट्रांसफार्मर, एलटी तार को केबल तार में बदलने की जिम्मेवारी गोपी एजेंसी को दी गई है। उससे नवंबर माह में यह कार्य पूरा कराने का आदेश दिया गया। विद्युत आपूर्ति में लगे ट्रांसफार्मर का पावर 40 केबी तक ही करने का निर्देश दिया गया । साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि 40 केबी से अधिक पावर की जरूरत होने की स्थिति में दो ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

बैठक में पुरवार ने चतरा जिले के सभी घरों में, पंचायत भवनों में, आंगनबाड़ी केंद्रों में, विद्यालयों में, सामुदायिक भवनों में विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में विद्युत कनेक्शन हो चुका है तो उसका मुखिया से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत अभी तक जिले में कुल 3500 लाभुकों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष बचे 3000 लाभुकों को शीघ्र ही बिजली कनेक्शन जल्दी ही दे दिया जाएगा।

कुल्लू मोड़ के समीप एक पावर सब स्टेशन का निर्माण माह नवंबर तक करने की बात कही। उन्होंने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता की लाइन काट कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। सिमरिया के टूटीलावा, कान्हाचट्टी के ढेबरो, हंटरगंज के रक्शी, मयूरहंड के एकतारा में शीघ्र ही पावर सब स्टेशन का निर्माण पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि चतरा जिला में एक डिविजन और एक सब डिविजन भवन का निर्माण किया जाएगा। चतरा जिला में धारा प्रवाह बिजली आपूर्ति के लिए लगे पुराने 33 हजार एवं 11 हजार लाइन को बदला जाएगा। बैठक में डीसी जितेन्द्र कुमार सिंह, इलेक्ट्रिक सुपरिटेंडेंट श्रवण कुमार, जीएम सुधीर कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार, अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...