पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लस टू स्कूल के बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

प्लस टू स्कूल के बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा | स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय चतरा के बच्चों ने बुधवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली । विद्यालय के प्रधानाध्यापक देव कुमार मिश्रा व शिक्षक सतीष कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया । जागरूकता रैली मे शामिल बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । रैली में शामिल बच्चे स्वच्छता जागरूकता से संबंधित नारे भी लगा रहे थे । रैली में शामिल विद्यालय के शिक्षकों ने भी लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की बात कही । रैली के बाद विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के साथ- साथ अपने घरो के अलावे आस-पास को साफ-सफ़ाई रखने , पेयजल को स्वच्छ व सुरक्षित रखने, शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करने , शौच के बाद हाथ धोने के लिए साबुन का प्रयोग करने आदि की जानकारी दी गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रवि कुमार, मो हयातुल्ला शिक्षिका गुलशन आदि ने अहम भूमिका निभाई ।

खबरें और भी हैं...