मारपीट के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
चतरा | सदर थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के तरोग गांव से मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तरोग गांव में बीते मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें 10 लोग घायल हो गए थे। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों से 20 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है ।