19 मई को प्रतापपुर में लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
प्रतापपुर | चतरा लोकसभा सांसद सुनील सिंह को चुनाव जीतने के चार साल बाद प्रतापपुर की याद आई है। वह पहली बार प्रखंड में 19 मई को एक दिवसीय नि:शुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे। यह शिविर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर मे प्रसिद्ध एवं स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग,नेत्र रोग, ह्रदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत जनरल सर्जरी से संबंधित रोगों सहित विभिन्न प्रकार के मरीजों का इलाज किया जाएगा।