चतरो | आगामी 26 जून से शुरू होने वाले मिजिल्स रूबेला कैंपेन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिजिल्स और रूबेला नमक बीमारी से देवरी को कैसे मुक्त किया जाए इस विषय पर चर्चा की जाएगी। बैठक में बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, बीईईओ सुखेन हांसदा, बीपीओ सतीश कुमार, सीडीपीओ नरेश वर्मा और प्रखंड के सभी महिला सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे।