पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • चंद्रवंशी महासभा के वार्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में मंथन

चंद्रवंशी महासभा के वार्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी प्रखंड के नेकपुरा पंचायत स्थित देवपहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी महासभा का वार्षिक महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। आगामी 1 जून, 2018 को इसी प्रखंड के देव पहाड़ी मंदिर प्रांगण में होने वाले सम्मेलन को भव्य रूप से सफल बनाने को लेकर रणनीति बनी तथा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में बैठक हुई। अध्यक्षता तुलसी राम व संचालन कोषाध्यक्ष रामकिशुन राम ने की। बैठक में सम्मेलन को आकर्षक बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए। मौके पर सीता राम, अशोक रवानी, दशरथ राम, राम प्रसाद, संतु राम, विकास राम, विजय राम, राजेन्द्र राम, मंटू राम, पिंटू राम तथा कई चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...