पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरो में भाजपा अजा सम्मेलन 23 मई को होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो | 23 मई को देवरी प्रखंड के चतरो हटिया टांड़ मैदान में विधान सभा स्तरीय भाजपा अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष महादेव दुबे, देवरी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश हाजरा, चतरो मंडल अध्यक्ष रतन तिवारी ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद डा रविन्द्र कुमार राय, विधायक केदार हाजरा सहित प्रखंड के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आगामी 23 मई को देवरी प्रखंड के चतरो हटिया टांड मैदान में विधान सभा स्तरीय भाजपा अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन काे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...