चतरो | देवरी-खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित देवरी गांव के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम को एक बेहोशी हालत में युवक को ग्रामीणों उठा कर देवरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है । खबर लिखे जाने तक बेहोश ही था और इलाज जारी था। युवक की पहचान नहीं हो पायी थी। डॉ कुशलकांत ने बताया की हालत बेहोशी की है तथा गम्भीर है।