पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों का बीईईओ ने किया निरीक्षण, बंद मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुखेन हांसदा ने देवरी प्रखण्ड के छह विद्यालयों उत्क्रमित प्राथमिक, विद्यालय, कदुवारी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोगरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माधोरायटोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चन्दाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झगरुडीह का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माधोरायटोला विद्यालय बंद पाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय झगरुडीह 9 बजे तक बंद पाया गया । वहीं विद्यालय के बहार छः से सात बच्चे खेलते नजर आये। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव जगदीश हजारी, पारा शिक्षक नसरुदीन अंसारी, रफीक अंसारी, अजमैर अंसारी मनमानी ढंग से विद्यालय चलाते हैं और विद्यालय ज्यादातर बंद ही देखा जाता है।

खबरें और भी हैं...