चतरो | चतरो पंचायत के चतरो गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवरी को लिखित शिकायत देकर ग्राम विकास समिति के गठन में मनमानी का आरोप लगाया है। जिसमें मुखिया ने अपने चहेते को अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष बनाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से इसकी जांच कर समिति के पुनर्गठन की मांग की है। शिकायत करने वालों में जयशंकर सिंह, कैलाश राणा, विकास कुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रशाद सिंह, बमशंकर सिंह, अमर कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, अवध कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, कैलाश प्रशाद सिंह, रामलखन तिवारी, सहित कई ग्रामीण शामिल हैं