पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाट का भीड़ दिखा ग्राम विकास समिति का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो | देवरी प्रखंड स्थित चतरो पंचायत के चतरो गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवरी को लिखित शिकायत किया कि मुखिया व पंचायत सचिव व मुखिया के परिवार वालों के द्वारा ग्राम विकास समिति का चुनाव हाट का भीड़ दिखा कर मनमानी तरीके से कर लिया गया। इस समिति को तत्काल रद्द नहीं करने पर आंदोलन करने की बात कही है। इधर मुखिया साबिया देवी ने बताया लगाया गया आरोप निराधार है सबो को सूचना दी गई थी। निष्पक्ष तरीके से ग्राम विकास समिति की पुनर्गठन की गई है। इसमें लोगों द्वारा झूठा आराेप लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...