बैंक से रुपए निकाल ले जा रहे दंपती से उच्चकों ने लेकर भागे
चतरो | देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया से मंगलवार को 35 हजार रुपया निकाल कर घर जा रहे पति-प|ी से दो पासबुक, दो आधार कार्ड सहित नगदी छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता सुमा देवी उनके पति राम छबीला दास, भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डुमरबकी गांव निवासी ने बताया कि दोनों बैंक ऑफ इंडिया चतरो शाखा से 35 हजार रुपए की निकासी की थी। बैंक द्वारा एक-एक सौ रुपए का तीन बंडल व पचास रुपए का एक बंडल जिसमें कुल पैंतीस हजार रुपए थे। उक्त राशि को कपड़े के झोला में डाल कर प|ी सुमा देवी हाथ में लेकर उक्त बैंक से निकल कर घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में बैंक से महज पचास मीटर की दूरी ही तय की थी कि पीछे से एक बाइक सवार आया जिसमें दो लोग सवार थे। हाथ से थैला झपट कर भाग निकला। हल्ला करते हुए कुछ दूर तक दौड़ते गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना देवरी थाना को भी दे देने की बात कही गई। इधर देवरी थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर पीड़ित ने यह भी बताया कि वे अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं। छिनतई की गई राशि प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रथम किस्त के रूप में उनके बैंक खाता में भेजा गया था। कहा कि सुमा देवी कैंसर रोग से पीड़ित है।