देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के पिता ने देवरी थाना में आवेदन देकर देवरी थाना क्षेत्र के गरडीह गांव के युवक सूरज कुमार राणा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक वह दिल्ली में रह कर काम करता है। बीते 10 मई को प|ी द्वारा सूचना दी गई की गरडीह गांव के युवक सूरज कुमार राणा के द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। प|ी द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद 19 मई को घर पहुंच कर बेटी से पूछताछ किया तो उसने बताया कि बीते छह मई को रात आठ बजे सूरज ने उसे घर से बाहर बुलाया जब वह सूरज से मिलने तालाब के बगल में गई तो सूरज कुमार राणा ने मुंह में कपड़ा डाल कर दुष्कर्म किया। इधर युवती के पिता द्वारा देवरी थाना में दिए गए आवेदन पर देवरी थाना में कांड संख्या 104/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बावत देवरी के थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।