चतरो | देवरी-चतरो मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव निवासी अवधेश राय, विवेक राय, नितेश कुमार, प्रवेश कुमार राय व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हथगड़ गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर व घनश्याम दास घायल हो गए। घायलों में अवधेश राय व विवेक राय, पिता पप्पु राय का पैर टूट गया। वहीं प्रवेश राय का अंगुली कट गया। सभी घायलों को उपचार के लिए देवरी सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के बाद अवधेश राय, प्रवेश राय, नितेश राय व राजेंद्र ठाकुर को रेफर कर दिया गया है।