पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बैंक पदाधिकारी व कर्मियों के खिलाफ धरना पर बैठे ग्रामीण

बैंक पदाधिकारी व कर्मियों के खिलाफ धरना पर बैठे ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना पर बैठे लोग।

भास्कर न्यूज | चतरो

देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पंचायत चतरो के सलैयापहरी टोला निवासी बिशो पंडित को न्याय दिलाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया चतरो शाखा के पदाधिकारी व कर्मियों के रवैये के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया चतरो शाखा प्रांगण में धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह, बहादुर साव, वार्ड सदस्य भातु तुरी, अजय कुमार, ग्रामीण पंकज राय, चाचो मरांडी, मंसूर अंसारी आदि ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा खाताधारकों के साथ बेहतर बर्ताव नहीं किया जा रहा है। चतरो के सलैयापहरी टोला निवासी का बैंक पासबुक गुम हो जाने के बाद बिशो पंडित द्वारा बैंक का लगातार चक्कर लगाए जाने के बाद भी दूसरा पासबुक निर्गत नहीं किया गया। पासबुक निर्गत नहीं होने के वजह से बिशो को वृद्धापेंशन की राशि नहीं मिल पा रही है।

फलस्वरूप बिशो पंडित के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोमवार को पासबुक के लिए बैंक आने पर बिशो को पुनः बिना पासबुक दिए लौटा दिया गया। इधर पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों के धरना पर बैठ जाने के बाद बैंक के सहायक प्रबंधक द्वारा बिशो पंडित का आवेदन पत्र लेकर खाता निर्गत कर दिया गया। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि धरना को वापस ले लिए।

खबरें और भी हैं...