देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोन्दोदिघी के तीन नाबालिग लड़के एक साथ गायब हो गए हैं। घटना रविवार की है। तीनों के अभिभावकों ने सोमवार को थाना में इसकी जानकारी दी । गायब होनेवाले लड़कों में 14 वर्षीय नितेश कुमार राय पिता अवधेश राय, 9 वर्षीय विवेक कुमार पिता पप्पु राय तथा 16 वर्षीय रोहित कुमार राय पिता नरेश राय शामिल है।
बताया गया कि रविवार को करीब 11 बजे दिन अपने-अपने आधार कार्ड का जेरोक्स कराने के लिए वे चतरो बाजार के लिए निकले थे। देर शाम तक तीनों लड़के जब अपने घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने आसपास के सभी सगे संबंधियों के घरों में खोजबीन की। उनलोगों के पास मोबाइल भी नहीं है कि उन सबका पता लगाया जा सके। सोमवार तक बच्चों का सुराग नहीं मिल सका था।