पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुखिया संघ आमलोगों के लिए खरीदेगा एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत सचिवालय चतरो में मुखिया संघ अध्यक्ष राजेन्द्र नारायण देव ने मुखिया के साथ बैठक कर आगामी 22 मई को प्रखंड कार्यालय में निःशुल्क एंबुलेंस देने का निर्णय लिया। यह एंबुलेंस गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को 24 घंटे सेवा देने के लिए तत्पर रहेगा। संस्था मां कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि समाज सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। बैठक में मुखिया संघ के सचिव रामचन्द्र वर्मा, रामसागर राय, शिवकुमार राय, गीता देवी, सबिया देवी, कुर्बान अंसारी, अर्जुन प्रसाद वर्मा, द्वारिका हाजरा, राजू अंसारी, घनश्याम राय सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...