पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटोली में तीन दिन से पानी का संकट, आज से आपूर्ति

घाटोली में तीन दिन से पानी का संकट, आज से आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेयट. घाटोली गांव में ट्यूबवेल खराब होने से निजी कुएं पर पानी भरने के लिए लगी भीड़।

भास्कर न्यूज | चेचट

घाटोली गांव में तीन दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों को निजी कुओं से पानी भरना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच दिनेश तिवारी ने बताया कि गांव में पचपहाड़ पेयजल योजना से पानी नहीं आने और ग्राम पंचायत की तरफ से लगी ट्यूबवैल की मोटर खराब होने से लोग पानी के भटक रहे हैं। घाटोली सरपंच कृष्णगोपाल अहीर ने बताया कि गांव में जलस्तर नीचे जाने से खराब हुई ट्यूबवेल की मोटर शनिवार को ठीक कर दी गई है। रविवार से पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...