पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार चार किशोर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट । खेत की चारदीवारी से टकराने से चार किशोर घायल हो गए। शुक्रवार रात को कोटड़ी गांव की झोपड़ी निवासी सुरेन्द्र (15), चिंटू (14), अन्नू (12) व रोहित (14) एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। खेडली जीएसएस से पहले रोड पर घुमाव पर बाइक नहीं घूमने से खेत की चारदीवार से टकराने से चारों बुरी तरह से घायल हो गए। शनिवार को अक्षय गौतम ने अपने खेत पर सुबह जल्दी आने पर देखा तो चारों लड़के घायल अवस्था पड़े हुए थे। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों को चेचट अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर सुनील द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि इनके चोट व खून से लगता है शुक्रवार की रात की घटना है। दो लड़कों के गम्भीर चोट लगी। दो को कम चोट थी। चारों को 108 एम्बुलेंस से झालावाड़ रैफर किया गया। इनके परिजनों को शनिवार को सुबह झालावाड़ जाने के लिए फोन से बुलाया गया।

खबरें और भी हैं...