चेचट. राजस्थान विद्युत नियामक आयोग द्वारा अप्रेल से नर्ई बिलिंग व्यवस्था लागू की गई है। फीडर इंचार्ज मौके पर रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को बिजली का बिल देगा। सहायक अभियंता कार्यालय के अलावा सभी केश कलेक्शन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चेचट के समस्त उपभोक्ताओं के बिल चेचट मुख्यालय पर ही जमा होंगे। विशेष रूप से मोड़क स्टेशन एवं मोड़क गांव के बिजली उपभोक्ताओं के बिल उपखंड कार्यालय चेचट पर जमा होंगे। मोड़क स्टेशन पर बिल जमा करने वाले काउंटर तुरंत प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक अभियंता नुसरत इकबाल के द्वारा दी गई है।