चेचट. ताकली नदी से रेती निकालते जब्त किए गए ट्रैक्टर।
चेचट| पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए। शनिवार रात को ताकली नदी से अवैध रेती निकालते हुए 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए। गांव वालों की शिकायत थी कि कोटड़ी गांव की झोपड़ियों से निकल रही ताकली नदी से अवैध रूप से रेती का खनन चल रहा है। चेचट पुलिस व खनिज विभाग के संयुक्त रूप से कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मच गया। खनिज विभाग के फोरमैन भीमसिंह चौधरी ने बताया कि रविवार श्याम तक पांच ट्रैक्टर से 128150 रुपए का जुर्माना किया गया। थाना अधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि शनिवार को रात में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।