पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बारां में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के नटराज गार्डन के पीछे से निकल रहे रेलवे ट्रेक पर एक जने की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एएसआई कोमलप्रसाद ने बताया कि शनिवार देररात को एक जने की नटराज गार्डन के पास से निकल रही लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान लोकेश (24) पुत्र दुर्गालाल बैरवा निवासी अलोद थाना चेचट जिला कोटा के रूप में हुई। बाद में शनिवार को युवक के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखने के बाद रविवार सुबह मृतक के भाई शोभाराम व काका मोहनलाल द्वारा मृतक की शिनाख्त की गई। परिजनों ने बताया कि मृतक दुर्गालाल पिछले दो साल से बारां में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। रविवार को मृतक के परिजनों के देर से बारां आने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...