- Hindi News
- National
- बुरनखेड़ी गांव में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप, टैंकर देखते ही उमड़े ग्रामीण
बुरनखेड़ी गांव में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप, टैंकर देखते ही उमड़े ग्रामीण
बुरनखेड़ी गांव में पचपहाड़ पेयजल योजना की पाइपलाइन फूटने से तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दे दी, लेकिन अभी तक इसकी सुध लेने कोई नहीं आया। समस्या को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता दशरथ नागर, मनोज धाकड़, विनोद गुर्जर ने निशुल्क पानी के दो टैंकरों की व्यवस्था की। इनमें पानी भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी। दशरथ नागर ने बताया कि तीन दिन में कई बार विभाग को सूचना कर दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वयं के खर्च पर रोजाना दो टैंकरों से सप्लाई करवाई जा रही है।
चेचट. बुरनखेड़ी गांव में आए टैंकर पर पानी भरने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।